प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को नायब तहसीलदार और तहसील वेलफेयर ऑफिसर की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विभिन्न श्रेणी के 432 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर मेन्स के लिए क्वालीफाई किया है।
क्लिक कर देखें रिजल्ट
लोक सेवा आयोग के सचिव एचएस चौधरी ने बताया है कि दोनों पदों के लिए 45109 आवेदन आए थे। इनमें से 25361 ने 17 जून को परीक्षा दी। 432 ने परीक्षा पास की है।
मेन्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001808004 और फोन नंबर 0177 2624313 पर संपर्क किया जा सकता है।
ऑक्शन रिकॉर्डर परीक्षा का परिणाम घोषित- प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 599 में ऑक्शन रिकॉर्डर के 12 पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि सितंबर 2017 को इन पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद आयोग ने 25 मई 2018 को लिखित परीक्षा का संचालन किया। जिसमें 36 अभ्यर्थियों को आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।