फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड इस दिन से शुरू करेगा मूल्यांकन कार्य

Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय पर घोषित करने की दिशा में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने काम शुरू कर दिया है। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड 23 मार्च से वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करेगा। 
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 30 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके लिए मुख्य परीक्षक, उप परीक्षक और एकल परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। मूल्यांकन केंद्र में नियुक्त अध्यापक स्कूल के यूजर आईडी के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 

संबंधित स्कूलों के मुखियाओं को नियुक्त अध्यापकों को शीघ्र कार्यमुक्त करने को कहा है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि मैट्रिक का अंग्रेजी और हिंदी, जमा दो का अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, केमिस्ट्री और लोक प्रशासन की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें