फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने अपलोड किए दसवीं और जमा दो की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 29 May 2019 05:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून में प्रस्तावित परीक्षाओं के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं और जमा दो कक्षा की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों के परीक्षार्थियों की अनुपूरक, राज्य मुक्त विद्यालय के आठवीं, दसवीं, जमा दो कक्षा की विशेष परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट सेछात्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अगर किसी परीक्षार्थी को कोई शंका है तो हेल्पलाइन नंबर से जानकारी ले सकते हैं। दसवीं कक्षा शिमला, सिरमौर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के विद्यार्थी 01892-242119, कुल्लू, ऊना और सोलन के विद्यार्थी 01892-242128, हमीरपुर, चंबा और बिलासपुर के विद्यार्थी 01892-242148, कांगड़ा के लिए 01892-242149, मंडी और कांगड़ा एस-जेड के लिए 01892-242151 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

जमा दो कक्षा में कांगड़ा के लिए 01892-242140, हमीरपुर, शिमला, किन्नौर के लिए 01892-242141, कुल्लू, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा के लिए 01892-242142, सोलन, सिरमौर, ऊना के लिए 01892-242150, मंडी, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा आर के लिए 01892-242139 और एसओएस के आठवीं और दसवीं के परीक्षार्थी 01892-242199 और जमा दो के लिए 01892-242152 नंबर से फोन कर जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें