हिमाचल प्रदे्श राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के दसवीं व 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 मार्च से 22 मार्च तक चलेंगी। एसओएस के अध्ययन केंद्रों में विद्यालय प्रमुख की देखरेख में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डेटशीट जारी कर दी है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड की लिखित परीक्षाओं से पहले इस बार प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9:00 से 12:00 और दोपहर बाद 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगा।
10वीं की डेटशीट
साइंस 15 मार्च
होम साइंस 16 मार्च
कंप्यूटर साइंस 16 मार्च
आर्ट-बी 16 मार्च
12वीं की डेटशीट
फिजिक्स 17 मार्च
केमिस्ट्री 18 मार्च
बायोलाजी 19 मार्च
कंप्यूटर साइंस 20 मार्च
जियोग्राफी 22 मार्च
फिजिकल एजुकेशन 17 से 22 मार्च
अकाउंटेंसी 17 से 22 मार्च