फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के थुनाग में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्डों के 100 पद, शाहपुर में कैंपस साक्षात्कार

Tue, 16 Feb 2021 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)/शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
निजी कंपनी में नौकरी का मौका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग उपरोजगार कार्यालय में 18 फरवरी को सुरक्षा गार्ड के सौ पदों की भर्ती होगी। चयन पर 13000 से 16000 रुपये का प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। रोजगार अधिकारी उपरोजगार कार्यालय थुनाग जीवनू राम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के 100 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 18 फरवरी को थुनाग स्कूल में होंगे। इसके लिए निर्धारित योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष तक तय की गई है।  चयन होने के बाद एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन


विदेश में नौकरी का सपना है तो 18 को आइए शाहपुर आईटीआई
 विदेश में नौकरी सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। निजी मल्टीनेशनल कंपनी आईटीआई शाहपुर में 18 और 19 फरवरी को कैंपस साक्षात्कार करवाएगी। 100 पदों के लिए प्रशिक्षित और अनुभवी युवाओं का चयन किया जाएगा। अशोक लेलैंड कंपनी का प्लांट दुबई में स्थित है। यहां पर विश्व स्तरीय गाड़ियों का निर्माण किया जाता है।  कंपनी के एचआर विभाग के सहायक प्रबंधक राकेश शर्मा ने बताया कि चयन होने पर इन युवाओं को एसोसिएट ट्रेनी के तौर पर रखा जाएगा। इन्हें भारतीय मुद्रा में 20 से 23 हजार रुपये तक मासिक सैलरी दी जाएगी। सैलरी के अलावा उनका खाना, रहना, फ्लाइट टिकट और वीजा इंश्योरेंस निशुल्क रहेगा। फिटर और इलेक्ट्रिीशियन ट्रेड के युवाओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए आयु 18 से 30 वर्ष तय की गई है। आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने बताया कि साक्षात्कार में आने वाले युवाओं को सभी प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें