हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की पांच अगस्त को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए रोलनंबर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड कार्यालय से अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से रोल नंबर जारी नहीं होंगे।