फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सौ रुपये में पड़ेगा स्कूल शिक्षा बोर्ड का प्रश्न पत्र

Fri, 05 Jul 2019 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नौवीं और जमा एक के विद्यार्थियों पर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की महंगाई की मार पड़ेगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड का एक प्रश्न पत्र अभ्यर्थियों को 100 रुपये का पड़ेगा। सितंबर-2019 में नौवीं और जमा एक की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने सरकारी और निजी स्कूलों से विषयवार प्रश्नपत्रों की डिमांड मांगी है।

विज्ञापन


डिमांड के साथ 100 रुपये प्रति छात्र बैंक डिमांड ड्राफ्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव के नाम स्कूलों को भेजना होगा। डिमांड भेजने के लिए बोर्ड ने 25 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। निर्धारित तिथि तक निजी और सरकारी स्कूलों को स्कूल में विषवार प्रश्नपत्रों की डिमांड भेजनी होगी। डिमांड के अनुसार ही स्कूलों को बोर्ड प्रश्नपत्र भेजेगा। नौवीं और जमा एक की वार्षिक परीक्षा में छात्र को एक ही विषय में कंपार्टमेंट आती है।

ऐसे में प्रति छात्र 100 रुपये एक प्रश्न पत्र के विद्यार्थियों को पड़ेंगे। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि निर्धारित तिथि के अनुसार स्कूलों को प्रश्नपत्र के लिए डिमांड भेजनी होगी। डिमांड और शुल्क बोर्ड कार्यालय को प्राप्त न होने की सूरत में प्रश्नपत्रों की कमी होने पर स्वयं स्कूल की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें