फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट के लिए टीजीटी आर्ट्स में सबसे ज्यादा 22828 आवेदन

Thu, 17 Oct 2019 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) में इस बार 57246 आवेदन आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा टीजीटी आर्ट्स में 22828 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसके अलावा 3008 अभ्यर्थियों ने आवेदन करने के बाद फीस जमा नहीं करवाई है। इसके चलते इनके आवेदन रद्द माने जाएंगे। आठ विषयों के टेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक थी।

विज्ञापन


जेबीटी में 11192, भाषा अध्यापक में 5876, पंजाबी में 235, शास्त्री में 2465, टीजीटी आर्ट्स में 22828, टीजीटी मेडिकल में 6058, टीजीटी नॉन मेडिकल में 8519, उर्दू विषय में सिर्फ 73 आवेदन आए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 60254 आवेदन आए हैं, जिसमें 3008 अभ्यर्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई है। फीस जमा न करने वालों के आवेदन रद्द किए जाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

3008 आवेदनकर्ताओं ने जमा नहीं की फीस

जेबीटी में 654, भाषा अध्यापक में 274, पंजाबी में 52, शास्त्री में 135, टीजीटी आर्ट्स में 1205, टीजीटी मेडिकल में 230, टीजीटी नॉन मेडिकल में 418, उर्दू विषय में 40 आवेदनकर्ताओं ने फीस जमा नहीं करवाई है। 

विषय          तिथि                     समय
जेबीटी        नौ नवंबर        सुबह 10 से 12:30 बजे तक
शास्त्री        नौ नवंबर        सायं 2 से 4:30 बजे तक
टीजीटी नॉन मेडिकल  10 नवंबर        सुबह 10 से 12:30 बजे तक
भाषा अध्यापक        10 नवंबर        सायं 2 से 4:30 बजे तक
टीजीटी आर्ट्स        12 नवंबर        सुबह 10 से 12:30 बजे तक
टीजीटी मेडिकल        12 नवंबर        सायं 2 से 4:30 बजे तक
पंजाबी             17 नवंबर        सुबह 10 से 12:30 बजे तक
उर्दू                  17 नवंबर        सायं 2 से 4:30 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें