फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: बोर्ड ने घोषित किया टीईटी का रिजल्ट, मेडिकल विषय में हालत खराब

Tue, 09 Oct 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांच विषयों के टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा) का परिणाम घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित टीजीटी मेडिकल टीईटी परिणाम मात्र आठ फीसदी रहा है, जबकि नॉन मेडिकल का परिणाम 18.23 फीसदी रहा। इसके अलावा शास्त्री का परिणाम 33.3, भाषा अध्यापक का 38.3 और उर्दू का 43.96 फीसदी परिणाम रहा। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


टीजीटी मेडिकल में प्रदेश भर से 6388 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया, जबकि 5909 ने टीजीटी मेडिकल टीईटी दिया। इनमें मात्र 477 परीक्षार्थी ही पास हुए हैं। टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 9844 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 9139 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1666 परीक्षार्थी पास हुए। इसके अलावा शास्त्री टीईटी के लिए 3655 आवेदनों में से 3412 ने परीक्षा दी। 

 

जबकि 1136 परीक्षार्थी पास, भाषा अध्यापक टीईटी के लिए 8289 आवेदनों में से 7671 ने परीक्षा दी और 2917 परीक्षार्थी पास घोषित किए गए। उर्दू टीईटी के लिए 100 ने आवेदन किया, 91 ने परीक्षा दी। इसमें 40 परीक्षार्थी पास हुए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि सितंबर माह में हुई पांच विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें