हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस की ओर से ली गई परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया गया। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड की ओर से संचालित की गई राज्य मुक्त विद्यालय (दसवीं, विशेष श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय) मार्च, 2020 का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी इस परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।