फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Thu, 01 Aug 2019 05:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों की टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें मेडिकल टेट का सबसे कम 8.95 फीसदी परिणाम रहा है, जबकि जेबीटी टेट में सर्वाधिक 37.60 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org में अपना परिणाम देख सकते हैं। टेट मेडिकल में 6044 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 5688 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें मात्र 509 परीक्षार्थी ही पास हुए हैं।

जेबीटी में 13158 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 12304 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे और 4626 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इसके अलावा शास्त्री टेट का परिणाम 22.01 फीसदी रहा। शास्त्री टेट में 2703 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया, जबकि 2512 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 553 पास हुए। नॉन मेडिकल का परिणाम 13.16 फीसदी रहा। नॉन मेडिकल के लिए 8690 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया। इसमें 8076 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे और 1063 परीक्षार्थी पास हुए।

भाषा अध्यापक टेट को 6686 ने आवेदन किया। परीक्षा में 6115 परीक्षार्थी बैठे और 2141 परीक्षार्थी पास हुए। भाषा अध्यापक का परिणाम 35.01 फीसदी रहा। टीजीटी आर्ट्स के लिए सर्वाधिक 26867 आवेदन आए थे।

इसमें 24892 ने परीक्षा दी, 5187 परीक्षार्थी पास हुए। परिणाम 20.84 रहा है। पंजाबी को 355 ने आवेदन किया, जबकि 305 ने परीक्षा दी और 87 अभ्यर्थी पास हुए।

पंजाबी टेट का परिणाम 28.52 फीसदी रहा। उर्दू टेट के लिए प्रदेश से 78 आवेदन आए थे। 64 ने परीक्षा दी और मात्र आठ पास हुए। उर्दू का परिणाम 12.50 फीसदी रहा है।

उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जून में आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के बाद बोर्ड ने अस्थाई उत्तर कुंजी जारी की थी। इसमें आए आपत्तियों और सुझावों के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें