फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड का कारनामा: उर्दू टेट में तीन बार पूछ लिया एक ही प्रश्न

Wed, 20 Nov 2019 11:24 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड की उर्दू विषय की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) में एक ही प्रश्न को तीन बार पूछा गया। इसके अलावा तीन प्रश्न ऐसे थे, जिन्हें दूसरी बार रिपीट किया था। साथ ही तीन प्रश्नों के चारों ऑप्शन गलत थे। इस कारण परीक्षार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उर्दू टेट देने वाले अभ्यर्थी तहिरा शेख, सलामुद्दीन और शम्मी ने कहा कि बोर्ड ने 17 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया।

विज्ञापन


धर्मशाला में आयोजित टेट में 150 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें एक प्रश्न तीन बार पूछा गया था। उन्होंने कहा कि प्रश्न नंबर संख्या छह, 20, 48 में एक ही सवाल पूछा गया था, जिसको पूछने का तरीका भी एक ही था। इसके अलावा प्रश्न संख्या 22 और 31, 11 और 71, 84 और 118 में जो प्रश्न पूछे थे, वह सभी रिपीट थे। अभ्यर्थियों ने कहा साथ ही प्रश्न संख्या 46, 52 और 90 के चारों ऑप्शन गलत थे। इन प्रश्नों के सही उत्तर ऑप्शन में शामिल नहीं थे।

उन्होंने स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस मामले की जांच करने की मांग उठाई। साथ ही मेरिट परिणाम घोषित करने से पहले स्थिति स्पष्ट करने की गुहार लगाई। 17 नवंबर को उर्दू विषय में 73 अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लिया है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि उर्दू टेट में एक प्रश्न तीन बार पूछने बारे कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा हुआ है, तो मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें