हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी की पुराने ईयर सिस्टम की कक्षाओं की रेगुलर/इक्डोल तथा प्राइवेट छात्रों की सप्लीमेंटरी परीक्षाओं की तिथि तय कर दी है। 15 सितंबर से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं के लिए पांच अगस्त तक परीक्षा फार्म जमा किए जाएंगे।
सप्लीमेंटरी परीक्षाओं के लिए मार्च, अप्रैल 2016 की वार्षिक परीक्षा में कंपार्टमेंट वाले छात्र, बीए/बीएससी /बीकॉम तृतीय वर्ष सभी विषय की (पास और हानर्र व वोकेशनल कोर्स ) यदि वे संबंधित नियमों के तहत पात्र हों, वे परीक्षा दे सकेंगे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि सप्लीमेंटरी परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच अगस्त तय की गई है। इसके बाद अगले 15 दिन तक जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर बारह सौ लेट फीस वसूल की जाएगी।
परीक्षा शुरू होने से बीस दिन पूर्व जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर 3600 रुपये की लेट फीस वसूल की जाएगी। 15 सितंबर परीक्षा शुरू होने से सात दिन पहले जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर 10800 फीस वसूल की जाएगी।
कुलपति और प्रति कुलपति की विशेष अनुमति मिलने पर बीस हजार फीस के साथ ही फार्म मंजूर किए जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सप्लीमेंटरी परीक्षा का शेड्यूल और परीक्षा केंद्र विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं।