हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त को स्नातक डिग्री में श्रेणी सुधार को मौका दिए जाने की अधिसूचना की निरंतरता को बरकरार रखते हुए 1990 या उसके बाद स्नातक स्तर की बीए, बीएससी, बीकॉम पास और ऑनर्स, शास्त्री वशिष्ठ शास्त्री की उपाधि में श्रेणी सुधार को जारी रखा है।
यूजी डिग्री में तृतीय वर्ष की परीक्षा में श्रेणी सुधार को मार्च और अप्रैल 2017 में परीक्षा देने का मौका दिया है। इसके लिए पांच हजार फीस तय की गई है, जो छात्र को परीक्षा देने के लिए अदा करनी होगी। इस परीक्षा को देने के लिए शैक्षणिक सत्र 2012-13 का ही पाठ्यक्रम मान्य होगा।
इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए गए है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्र विवि के दूरभाष नंबर 0177-2833596, 2833595 और 2833597 पर भी संपर्क कर सकते हैं।