हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तीन जुलाई को प्रदेश भर में स्थापित किए गए बारह परीक्षा केंद्रों में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके लिए 4170 पात्र अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी कर दिए गए है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर दिए कॉलम में अपना फॉर्म नंबर व नाम भरना होगा। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने अलग से अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किए हैं।
यदि किसी का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध न हो तो 28 जून तक निजी तौर पर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा में संबंधित दस्तावेजों सहित संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 0177-2830891 तथा 0177-2831655 पर संपर्क कर सकते हैं।