फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने युवाओं ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा, 12 को आएगा रिजल्ट

Mon, 05 Jun 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू से संबद्ध निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों और संस्थानों में प्रवेश के लिए सोमवार को प्रवेश परीक्षा हुई। विवि की ओर से तय 33 केंद्रों पर साढ़े 12 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। विवि कैंपस में ही एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई।
विज्ञापन


विवि के प्रवेश परीक्षा सेल की ओर से ली गई परीक्षा के आधार पर ही एचपीयू के अपने शिक्षा विभाग और धर्मशाला में शिक्षा विभाग के संस्थान के अलावा 73 निजी बीएड कॉलेजों की सीटें भरी जानी हैं। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 12 जून को घोषित होगा। मेरिट बनाकर बीस जून तक जारी की जाएगी। तय शेडयूल के मुताबिक ही काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इस बार विवि ऑनलाइन काउंसिंग पर भी विचार कर रहा है। इस पर जल्द फैसला संभावित है। 

12 जून से पहले सही होंगी आवेदन फार्म की गलतियां 
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि आवेदन फार्म में आवेदक का नाम, पिता का नाम, श्रेणी, वर्ग या किसी तरह की गलती रही है तो उसे सही करने को विवि अलग से मौका देगा। इसके लिए 12 जून से पहले विवि की प्रवेश परीक्षा विंग में सौ रुपये फीस के साथ आवेदन करना होगा। इसके बाद इसमें कोई सुधार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों में हुई परीक्षा
एचपीयू के गांधी भवन, विधि विभाग, अंबेडकर भवन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन, शिक्षा विभाग, मज्याठ निजी बीएड कॉलेज में दो, बिलासपुर कॉलेज, चंबा, धर्मशाला कॉलेज में दो-दो सेंटर, रिजनल सेंटर धर्मशाला में एक, शाहपुर निजी बीएड कॉलेज, हमीरपुर कॉलेज, गौतम गर्ल्स कॉलेज में दो, डीएवी कांगड़ा में एक, नगरोटा बगवां में एक, कुल्लू कॉलेज, मंडी कॉलेज में तीन, नाहन कॉलेज, एमएलएसएम सुंदरनगर, पांवटा कॉलेज, पालमपुर कॉलेज, केएलबी डीएवी पालमपुर में एक-एक, रामपुर, सोलन, ऊना कॉलेज के साथ भटोली और अंब कॉलेज में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें