फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU: यूजी कक्षा के तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित, देखें

Sat, 29 Apr 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) कक्षाओं के तीसरे सेमेस्टर की नवंबर-दिसंबर में हुई परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इसे छात्र विवि की रूसा सीबीसीएस के लिए बनाई वेबसाइट से अपने लॉगइन से देख सकते हैं। सेमेस्टर परीक्षा में करीब 39 हजार अपीयर हुए थे।
विज्ञापन


इनमें से 92 फीसदी परिणाम घोषित किया है। सिर्फ उन्हीं छात्रों के नतीजे घोषित नहीं हुए है, जिनके अवार्ड विवि को नहीं मिले हैं। इसको लेकर विवि ने संबंधित कॉलेजों और इवेल्यूएशन सेंटर को सूचित कर दिया है। इन रुके नतीजों में इक्डोल के करीब चार हजार छात्र भी शामिल है।

इनके अवार्ड को 70 अंक में से मूल्यांकन कर विवि को भेजा गया था, जबकि इक्डोल के छात्रों का मूल्यांकन सौ में से किया जाना है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित कर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। छात्र इसे देख सकते हैं। जिन छात्रों को कोई समस्या हो, वे संबंधित कॉलेज के माध्यम से विवि से मामले उठाएं, परिणाम सेटल करवा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


पहले सेमेस्टर के परिणाम में लगेगा और समय 
नवंबर-दिसंबर में हुई यूजी पहले सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित होने में अभी और समय लगेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि इस सेमेस्टर में यूजीसी गाइडलाइन के मुताबिक विषय और उनके कांबिनेशन फैकल्टी के तहत ही दी गई है। इसमें मूल्यांकन के नए अनुपात को भी लागू किया है। इसके चलते इस सेमेस्टर का परिणाम तैयार करने और घोषित करने में और समय लगना तय है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें