हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने छात्रावासों और पुस्तकालयों में खाली पड़े विभिन्न पद भरने के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल तय कर लिया है। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित द्वारा शुक्रवार को जारी किए शेड्यूल के मुताबिक 27 से लेकर तीस सितंबर तक अलग अलग पदों के लिए अनुक्रमांक के हिसाब से तिथि तय की गई है।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्र पाए जाने पर अलग से सूचना पत्र भेज कर दी गई है। यदि किसी को यह न मिले तो वह 24 से 26 सितंबर तक विवि की भर्ती शाखा या उनके कार्यालय संपर्क कर सकते हैं। उन्हें पात्र पाए जाने की स्थिति में डुप्लीकेट रोलनंबर जारी कर दिए जाएंगे।
व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र और उनकी छाया प्रतियां साथ लानी होंगी। विवि के फैकल्टी गेस्ट हाउस में सुबह साढ़े दस बजे से तय तिथि को साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे। इनमें पुस्तकालय परिचर लाइब्रेरी अटेंडेंट के आठ पदों सहित माली और हास्टल अटेंडेंट का एक एक पद भरा जाना है। इस संदर्भ में विवि की वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।