यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस स्टडीज ने बीसीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
- फोटो : Demo pic
प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस स्टडीज ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए ली प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। श्रेणीवार जारी की गई चयनित उम्मीदवारों की सूची में शामिल छात्रों को 22 जून तक फीस जमा करवानी होगी।
वहीं उन्हें अपने शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य आवश्यक श्रेणी प्रमाण पत्र एवालॉज स्थित संस्थान में दिखाने होंगे। यूसीबीएस के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि ऐसा न कर पाने की स्थिति में मेरिट में वेटिंग लिस्ट में शामिल अगले छात्रों को सीट आवंटित कर दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि घोषित किए गए चयनित उम्मीदवारों की सूची में ओपन वर्ग से 6, इंटरनल वर्ग से 17, अनुसूचित जाति वर्ग से 4, अनुसूचित जनजाति में दो , एकल बेटी में एक छात्रा का चयन किया गया है। इसके अलावा खेल कोटे की एक सीट निदेशक खेल एचपीयू के फैसले के मुताबिक भरी जानी है।
बीसीए कोर्स के लिए चयनित छात्रों की सूची संस्थान की वेबसाइट www.ucbs.org पर उपलब्ध करवाई गई है। निदेशक प्रो. नारटा ने कहा कि चयनित छात्र तय 22 जून से पहले हर हाल में दस्तावेज दिखाने और तय फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी करें।