फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपलोड की सात विषयों के टेट की आंसर की

Thu, 31 Dec 2020 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सात विषयों के अध्यापक पात्रता परीक्षा की अस्थायी आंसर की जारी कर दी है। इन विषयों की परीक्षा शिक्षा बोर्ड ने 12 से 15 दिसंबर के बीच ली थी।  वहीं उर्दू विषय की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी अस्थायी उत्तर कुंजियों को बोर्ड ने साइट पर भी अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन


अगर उत्तर कुंजी में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्ति प्रमाणित तथ्यों समेत छह जनवरी तक अनुभाग अधिकारी पेपर निर्धारण शाखा को फैक्स या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। वहीं अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दस्ती तौर पर भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। छह जनवरी के बाद उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी आपत्ति पर विचार-विमर्श नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें