हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा ली। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिप्रिय तरीके से हुई। दोनों परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने 16 हजार अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए गए थे, जबकि करीब 15 हजार अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी।
शनिवार को बोर्ड ने सुबह के सत्र में दस से साढ़े 12 बजे तक 53 परीक्षा केंद्रों में टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा की ली। इसके लिए बोर्ड ने 8759 परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी किए थे, जबकि सायंकालीन सत्र में दो से साढ़े चार बजे तक भाषा अध्यापक टेट 48 केंद्रों में लिया।