फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोट होंगे दूसरे और चौथे सेमेस्टर के भावी इंजीनियर

Tue, 01 Sep 2020 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड दूसरे और चौथे सेमेस्टर के भावी इंजीनियरों को प्रमोट करेगा। विद्यार्थियों को यह प्रमोशन उनके पिछले और वर्तमान सेमेस्टरों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मिलेगी। इसके अलावा 25 सितंबर से बोर्ड अंतिम वर्ष की नियमित और पहले से छठे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाओं का संचालन करेगा, जिसकी डेटशीट तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोविड-19 के चलते पॉलीटेक्निक के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों को बोर्ड ने तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में प्रमोट करने का फैसला लिया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने भी स्वीकृति दे दी है। छात्रों को प्रमोट करने से पूर्व पिछले सेमेस्टर में उनके अंक और मौजूदा सेमेस्टर की इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर अंक मिलेंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव सुनील वर्मा ने इसकी पुष्टि की हे।
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों को बाद में मिलेगा मौका 
अगर कोई विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो ऐसे विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा बोर्ड बाद में परीक्षा का मौका देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें