राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पोर्टमोर स्कूल शिमला में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मुलाकात की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि साल 2010 के बाद नियुक्त शास्त्री और भाषा अध्यापकों पर शिक्षा विभाग की ओर से डीएलएड का कोर्स थोपने को लेकर शिक्षा मंत्री से बात की गई।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि डीएलएड पर शिक्षा विभाग के साथ बात चल रही है। यह मामला मानव संसाधन मंत्रालय से जुड़ा हुआ है। मानव संसाधन मंत्रालय से पत्राचार कर इसका कोई हल निकाल लिया जाएगा।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने नए स्तरोन्नत माध्यमिक पाठशालाओं में कला अध्यापक और शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित करने, 20 वर्ष सेवाकाल के बाद मिलने वाली दो विशेष वेतन वृद्धियों को 15 वर्ष के बाद देने, माध्यमिक पाठशालाओं में नियमित अध्यापकों को प्रभारी बनाने की मांग भी शिक्षा मंत्री के
समक्ष उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिला कुल्लू के प्रधान गोविंद ठाकुर, शिमला के प्रधान नरेंद्र शर्मा, रीता वर्मा, सरला शर्मा, नागणु राम, राकेश कुमार, नंदलाल सहित कई अन्य शामिल रहे।