फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन मिलेगी 10वीं और +2 की डुप्लीकेट मार्कशीट

Thu, 27 Oct 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के हजारों छात्रों को अब डुप्लीकेट मार्कशीट लेने के लिए बोर्ड के धर्मशाला स्थित दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड इस वर्ष के अंत तक हजारों छात्रों को डुप्लीकेट मार्कशीट ऑनलाइन ही मुहैया करवाने की कोशिश में है। डुप्लीकेट मार्कशीट ऑनलाइन मिलने से छात्रों को बोर्ड दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


मसलन, अगर मंडी, शिमला, चंबा, ऊना, हमीरपुर या अन्य दूरदराज के किसी जिले के छात्र को डुप्लीकेट मार्कशीट लेनी हो तो उसे बोर्ड के धर्मशाला स्थित दफ्तर में आना पड़ता है। इसके चलते छात्रों की समय  के साथ पैसे की भी बर्बादी होती है। छात्रों की समस्या को भांप कर शिक्षा बोर्ड ने ऑनलाइन सुविधा के जरिए चंद मिनटों में डुप्लीकेट मार्कशीट देने का फैसला लिया है।

इसकी पुष्टि शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलबीर तेगटा ने की है।  इसके अलावा नव नियुक्ति पर प्रमाण पत्रों की जांच की लंबी प्रक्रिया भी अब चंद दिनों की बात होगी। शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड से परीक्षा पास करने वाले छात्रों की नौकरी लगने पर जॉब वेरिफिकेशन भी ऑनलाइन करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें