स्कूल शिक्षा बोर्ड में अनुबंध आधार पर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, क्लास-3 कंप्यूटर प्रोग्रामर, बाइंडर और ड्राइवर सहित एडहॉक बेसिस पर भरे जा रहे कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर के पदों की लिखित परीक्षा के लिए अब फीस जमा करवाने को अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं होगी।
इसके लिए बोर्ड ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति और ऑनलाइन फीस जमा करवाने का भी ऑप्शन दिया है। इसके चलते केसीसी बैंक के खाता संख्या 50056768952 में ऑनलाइन शुल्क जमा करवा सकेंगे।
इसमें आईएफएस कोड केएसीई-0000002 दर्शाना आवश्यक होगा। वहीं ऑनलाइन बैंकिंग वाउचर में दिए गए बोर्ड के बैंक खातों में नेट बैंकिंग/एनएफटी के माध्यम से भी शुल्क जमा करवा सकते हैं।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा को आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन भरते समय फीस जमा करवाने में अभ्यर्थियों को आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। इससे आवेदनकर्ताओं को लाभ मिलेगा।