फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब होंगी आपकी परीक्षाएं, एचपी बोर्ड अब एसएमएस से देगा अपडेट

Wed, 24 Aug 2016 12:01 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रोग्रेस रिपोर्ट अब एसएमएस से मिलेगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने पर मैसेज के माध्यम से आपको आवेदन प्रक्रिया की प्रोग्रेस की जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, छात्रों के आवेदन पत्र में यदि कोई खामी होगी तो भी बोर्ड इसे दुरुस्त करने के लिए मैसेज भेजेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड शीघ्र बल्क मैसेज सुविधा शुरू करेगा। दिसंबर से पहले लाखों छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

बोर्ड की इस सुविधा से विभिन्न परीक्षाओं को आवेदन करने के लिए प्रदेश भर के करीब पांच लाख अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मैट्रिक, जमा दो की नियमित परीक्षा के साथ एसओएस की आठवीं, दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं और कंपार्टमेंट परीक्षाएं लेता है।
विज्ञापन


इसके अलावा अध्यापक पात्रता परीक्षा, डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन की प्रवेश परीक्षा परीक्षा सहित इनकी वार्षिक परीक्षाओं आयोजन सहित विभिन्न भर्तियों की लिखित परीक्षाएं भी आयोजित करता है। इन सभी परीक्षाओं में प्रदेश भर के करीब पांच लाख अभ्यर्थी भाग लेते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करेगा बल्क मैसेज काम

स्कूल शिक्षा बोर्ड से किसी भी परीक्षा के आवेदन करने पर आवेदन पत्र में अभ्यर्थी के दर्शाए गए मोबाइल नंबर पर आवेदन रिसीव होने का मैसेज आएगा। विभिन्न चरणों में आवेदन पत्रों की छटनी के दौरान किसी भी स्तर पर कोई खामी पाए जाने पर अभ्यर्थी को मैसेज करके इसकी सूचना दी जाएगी। इससे न केवल बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता होगी, बल्कि अभ्यर्थियों को भी लाभ मिलेगा।

दिसंबर से पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों के लिए बल्क मैसेज सुविधा शुरू कर रहा है। नई तकनीक का इस्तेमाल कर बोर्ड लगातार छात्र हित के लिए काम कर रहा है। - बलवीर तेगटा, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें