हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च, 2017 में संचालित की जाने वाली दसवीं और जमा दो कक्षाओं की कंपार्टमेंट, अंग्रेजी या अतिरिक्त विषय एवं अतिरिक्त विषयों (डिप्लोमा होल्डर्स सहित) और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के छात्रों के लिए अपने प्रवेश पत्र नजदीकी
और संबंधित स्कूलों के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख को लेट फीस के साथ बढ़ा दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उक्त परीक्षाओं के लिए एक हजार रुपये लेट फीस के साथ 15 नवंबर और 2 हजार रुपये लेट फीस के साथ 16 से 30 नवंबर तक प्रवेशपत्र भरे जा सकेंगे।