हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो और मैट्रिक की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 12 जून से होंगी। दो सत्रों में होने वाली कंपार्टमेंट और श्रेणी सुधार परीक्षाएं 21 जून तक चलेंगी। बोर्ड ने कंपार्टमेंट और श्रेणी सुधार परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 12 जून से जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षाएं सुबह और सायंकालीन दो सत्रों में होंगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षाएं केवल सुबह के सत्र में ही होंगी।
मैट्रिक की डेटशीट
12 जून - अंग्रेजी
13 जून - हिंदी
14 जून - सामाजिक विज्ञान
15 जून - संस्कृत/उर्दू/ तमिल/तेलगू/पंजाबी
16 जून - विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी
17 जून - गणित
19 जून - 1. कला (स्केल और ज्योमिति), 2. स्वर संगीत, 3. विद्या संगीत, 4. गृह विज्ञान, 5. वाणिज्य (एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस/एलिमेंट ऑफ बुक कीपिंग/टाइप राइटिंग-अंग्रेजी या हिंदी), 6. अर्थशास्त्र, 7. कंप्यूटर सांइस, 8. ऑटोमोबाइल्स, 9. सिक्योरिटी, 10 रिटेल, 11. हेल्थकेयर, 12. आईटी इनेबल्ड सर्विसेज, 13. एग्रीकल्चर, 14. ट्रेवल एंड टूरिज्म, 15. टेलीकॉम और 16. फाइनांशियल लिट्रेसी