विवि के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा धर्मशाला में शिक्षा सत्र 2020-21 के प्रवेश फार्म जमा करवाने की तिथि अब सात नवंबर तक बढ़ा दी गई है। जिन छात्रों ने एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, एमकॉम और एमएससी गणित में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे छात्र उपरोक्त दर्शाए गए विषयों में अपना आवेदन सात नवंबर को सायं पांच बजे तक निदेशक विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली खनियारा धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
जिन छात्रों ने एमबीए और एलएलबी (तीन वर्षीय) विषयों में प्रवेश परीक्षा दी थी, वे छात्र भी प्रवेश परीक्षा में अर्जित किए गए अंकों की प्रति सहित सात नवंबर को सांय पांच बजे तक फार्म जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एमएससी भू-गर्भ विज्ञान और पीजीडीसीए में शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश भी योग्यता के आधार पर ही किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन सात नवंबर तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।