हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने दिसंबर 2018 और जनवरी 2019 माह में हुए बीटेक, बी-फार्मेसी, बी-फार्मेसी आयुर्वेद, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम-फार्मा, एमएससी(फिजिक्स), एमएससी (इन्वायरमेंट साइंस), बीसीए, बीएससी (होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी), बेचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट तथा बी-आर्किटेक्चर की सभी परीक्षाओं के परिणाम (रेगुलर, रि-अपियर तथा स्पेशल चांस) घोषित कर दिए हैं।