पदोन्नति पर पदोन्नत पद का ग्रेड पे देने के लिए 2 वर्ष की शर्त हटाई जाए। प्रधानाचार्य पद के लिए नियमित पदोन्नति की जाए। सेवा लाभ पदोन्नति के लिए पूर्व सेवा काल अस्थाई सेवा काल की गणना की जाए। एसएमसी के तहत नियुक्त अध्यापकों के लिए तर्कसंगत नीति बनाई जाए।
उनके स्थान पर नियमित अध्यापक न भेजा जाए। पूर्व में की गई विभिन्न तरह की भर्तियां पीटीए, लेफ्ट आउट पैरा टीचर्स, ग्रामीण विद्या उपासक सभी को चरणबद्ध तरीके से मुख्यधारा में लाया जाए।
कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग अपने अधीन लेकर ठोस नीति बनाएं। शिक्षा विभाग में कार्यरत डीपी को पीजीटी फिजिकल एजूकेशन का पद नाम दिया जाए।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक मोहनलाल आजाद, संयुक्त निदेशक सोनिया ठाकुर, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष रजनीश चौधरी, प्रांत महामंत्री जगवीर चंदेल, अतिरिक्त महामंत्री विनोद सूद, प्रांत उपाध्यक्ष जयशंकर, मीडिया प्रभारी अशोक शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।