फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2018 : फिजिक्स ने उड़ाया होश, बायोलॉजी से मिली राहत, कड़ी चैकिंग के बाद मिली एंट्री

Mon, 07 May 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
neet exam
विज्ञापन

मेडिकल की कॉमन प्रवेश परीक्षा सीबीएसई नीट में फिजिक्स के सवालों ने अभ्यर्थियों का होश उड़ा दिए, जबकि केमिस्ट्री और बायोलॉजी के आसान सवालों ने उन्हें राहत दी। परीक्षा राजधानी में 17 केंद्रों पर आयोजित हुई। हालांकि गत वर्ष के मुकाबले इस साल कटऑफ ऊपर जाने का संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


दून में 17 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट आयोजित हुआ। परीक्षा के लिए कुल 10,670 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें करीब 370 गैरहाजिर रहे। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर मिले-जुले भाव नजर आए। विशेषज्ञों के मुताबिक, फिजिक्स के सवाल अपेक्षाकृत काफी मुश्किल थे।

फिजिक्स विशेषज्ञ डीके मिश्रा के मुताबिक अन्य विषयों के मुकाबले फिजिक्स के सवाल कुछ मुश्किल जरूर थे लेकिन असंभव नहीं थे। केमिस्ट्री के सवाल औसत थे। केमिस्ट्री के विशेषज्ञ वैभव राय के मुताबिक 12वीं के सिलेबस से सवाल पूछे गए। बायोलॉजी में छात्रों को सबसे ज्यादा आसानी रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीईआरटी वालों के लिए नीट आसान

neet exam
एनसीईआरटी वालों के लिए नीट आसान
नीट परीक्षा देने पहुंचे उन अभ्यर्थियों को ज्यादा आसानी हुई, जिन्होंने एनसीईआरटी बुक्स से तैयारी की थी। पेपर देने के बाद बाहर निकले कई अभ्यर्थी बोले की नीट का पेपर पूरी तरह से एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित था। उन्होंने कहा कि फिजिक्स के सवाल भी एनसीईआरटी पैटर्न के थे लेकिन सवाल ज्यादा घुमावदार थे। जिसकी वजह से फिजिक्स के सवालों को हल करने में अतिरिक्त समय लगा।

किस विषय में कितने प्रश्न आए
फिजिक्स : यह तीनों सेक्शन में सर्वाधिक मुश्किल व लंबा था। 24 प्रश्न 12वीं व 21 प्रशन 11वीं के सिलेबस से पूछे गए। 34 सवाल आसान, नौ मध्यम व दो मुश्किल थे। न्यूमेरिकल आधारित प्रश्न होने से इनमें समय ज्यादा लगा।

केमिस्ट्री : केमिस्ट्री मध्यम स्तर का रहा और ज्यादा लंबा भी नहीं था। कांसेप्ट आधारित प्रश्न पूछे गए। 20 प्रश्न 12वीं व 25 प्रशन 11वीं के सिलेबस से पूछे गए। एक प्रश्न मुश्किल, 20 मध्यम व 24 आसान थे।

बायोलॉजी : यह प्रश्न पत्र का सबसे आसान सेक्शन रहा। 46 सवाल 12वीं व 44 प्रशन 11वीं के सिलेबस से पूछे गए। प्रश्न पत्र में नौ मुश्किल, 33 मध्यम व 48 सवाल आसान रहे। पिछले साल की अपेक्षा प्रश्न आसान और एप्लीकेशन बेस्ड सवाल कम थे। ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी से व कांसेप्ट आधारित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें