फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चयन आयोग ने जारी किया मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल

Thu, 10 Dec 2020 08:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने तीन विभिन्न पोस्ट कोड की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीनियर लैब तकनीशियन/मेडिकल लैब तकनीशियन पोस्ट कोड 749 और लैब तकनीशियन पोस्ट कोड 551 की मूल्यांकन परीक्षा 15 दिसंबर को, जबकि तकनीशियन इलेक्ट्रीशियन पोस्ट कोड 771 की मूल्यांकन परीक्षा 16 दिसंबर को होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मूल्यांकन परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को सूचना दे दी गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान सभी संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल और एक-एक सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य रहेगा।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, स्किल टेस्ट 12 जनवरी को
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 764 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के चार पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 81 अभ्यर्थियों का चयन आगामी स्किल टेस्ट के लिए किया गया है। आयोग ने जुलाई 2020 को इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि स्किल टेस्ट (शॉर्टहैंड और टाइपिंग)  12 जनवरी 2021 को सुबह साढ़े नौ बजे हमीरपुर स्थित चयन आयोग के कार्यालय में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें