फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने रद्द किए 500 आवेदन, जानिए वजह

Sun, 28 Jan 2018 10:15 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने योग्यता पूरी नहीं करने वाले 500 आवेदकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निर्धारित योग्यता को पूरी नहीं करने और परीक्षा शुल्क जमा न होने पर ये आवेदन रद्द किए गए हैं। 

विज्ञापन


रद्द आवेदनों में हिप्र इन्वायरनमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 231 आवेदन, प्रदेश हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम में सेल्समैन के 70, एचपीएमसी में मार्केटिंग असिस्टेंट के 33 और हिमफेड में मार्केटिंग असिस्टेंट की भर्तियों के 138 आवेदन शामिल हैं। 

आवेदनों के रद्द होने से इन पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को जोरदार झटका लगा है।आयोग ने बीते साल पोस्ट कोड 534 डाटा एंट्री ऑपरेटर, पोस्ट कोड 538 मार्केटिंग असिस्टेंट, पोस्ट कोड 554 सेल्समैन और पोस्ट कोड 562 मार्केटिंग असिस्टेंट के लिए आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए इसी माह होगी लिखित परीक्षा

इसके बाद आयोग ने आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान पाया गया कि कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क नहीं भरा है। कुछेक अभ्यर्थी संबंधित पदों के लिए निर्धारित योग्यता को पूरी नहीं करते हैं। छंटनी प्रक्रिया के बाद अधूरे और अयोग्य आवेदनों को रद्द कर दिया गया। 

आयोग इसी माह इन पदों के लिए लिखित परीक्षा लेने जा रहा है। 27 और 29 जनवरी को सुबह और सायंकालीन सत्र में संबंधित पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाएं होंगी। आयोग ने योग्य अभ्यर्थियों के रोलनंबर और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी और एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

उधर, आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि निर्धारित योग्यता और परीक्षा शुल्क न भरने वाले आवेदन रद्द किए गए हैं। इसकी सूची वेबसाइट पर डाल दी गई है। परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाने वाले आवेदकों को उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजे थे।

अगर किसी परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो वह संबंधित परीक्षा केंद्र पर अपने आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाकर परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें