फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के लिए छह जिलों के 1665 युवा देंगे परीक्षा, तैयारियां पूरी

Sun, 28 Jan 2018 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना की वर्दी पहनने के इच्छुक छह जिलों के 1665 युवा रविवार को लिखित परीक्षा देंगे। यह परीक्षा राजकीय बहु तकनीकी कॉलेज बड़ू, हमीरपुर में सुबह दस बजे से ली जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा सेना भर्ती के दो कार्यालयों हमीरपुर और मंडी के तहत ग्राउंड टेस्ट और मेडिकल पास करने वाले 1665 अभ्यर्थियों की होगी। इसमें एआरओ कार्यालय हमीरपुर के तहत 975 और मंडी के तहत 680 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।

एआरओ हमीरपुर के तहत तीन जिलों ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर तथा एआरओ मंडी के तहत कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों के अभ्यर्थी शामिल रहेंगे। लिखित परीक्षा में हमीरपुर एआरओ कार्यालय के तहत 879 अभ्यर्थी जीडी (जरनल ड्यूटी) और 96 अभ्यर्थी क्लर्क की परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआरओ कार्यालय मंडी के तहत इतने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

 एआरओ कार्यालय मंडी के तहत 625 अभ्यर्थी जीडी और 55 अभ्यर्थी क्लर्क की परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए अन्य जिलों सहित हमीरपुर जिले के दूरदराज क्षेत्रों के अभ्यर्थी शनिवार शाम को ही हमीरपुर पहुंच गए। परीक्षा एक घंटे की होगी।

इसमें अभ्यर्थियों को 50 प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा परिणाम घोषित करने तारीख सेना भर्ती कार्यालय की ओर से निर्धारित की जाएगी। उधर, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के कर्नल संजय चावला का कहना है कि परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होगी।

परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया सुबह साढ़े पांच बजे से आरंभ हो जाएगी। अभ्यर्थियों की दस्तावेजों संबंधी प्रक्रिया सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें