हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 925 एलडीआर क्लर्क भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। पूर्व में यह परीक्षा 26 दिसंबर को तय थी। अब यह परीक्षा 16 जनवरी को होगी। चतुर्थ श्रेणी के पद पर जिन कर्मचारियों ने पांच साल की नियमित सेवा की है, वह इस पद के लिए पात्र हैं। कुल 15 पद एलडीआर क्लर्क के भरे जाएंगे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि यह लिखित परीक्षा अब 16 जनवरी को जिला मुख्यालय हमीरपुर में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी।