फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: मेडिकल लैब तकनीशियन का परीक्षा परिणाम घोषित

Wed, 03 Mar 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 776 में मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड दो के 162 पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर 212 अभ्यर्थियों का मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयन किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने मार्च 2020 में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद 29 नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इस परीक्षा में 439 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 847 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अब आयोग 12 और 15 मार्च को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें