फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया 8 पोस्ट कोड की परीक्षाओं का शेड्यूल

Wed, 18 Jul 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने फार्मासिस्ट और जूनियर इंजीनियर समेत आठ विभिन्न पोस्ट कोड की अगले माह होने वाली छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पोस्ट कोड 586 फार्मासिस्ट एलोपैथी की परीक्षा 19 अगस्त को सुबह, जबकि पोस्ट कोड 640 जूनियर टेक्नीशियन फीटर की सायंकालीन सत्र में प्रदेश भर के जिला मुख्यालय पर स्थापित परीक्षा केंद्रों पर होगी।

इसी तरह पोस्ट कोड 651 फीमेल हेल्थ वर्कर की 22 अगस्त को सुबह, जबकि पोस्ट कोड 606 जूनियर इंजीनियर सिविल की परीक्षा हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी और शिमला में सायंकाल सत्र में होगी।
विज्ञापन

    
पोस्ट कोड 645 जूनियर इंजीनियर सिविल की 26 अगस्त को सुबह, जबकि पोस्ट कोड  634 शारीरिक शिक्षा अध्यापक की परीक्षा सायंकालीन सत्र में प्रदेश भर के जिला मुख्यालय पर होगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

इन पोस्ट कोड में इस दिन होंगी परीक्षाएं

पोस्ट कोड 616 जूनियर टेक्नीशियन (फीटर कम मेकेनिक) की 30 अगस्त को सुबह के सत्र में हमीरपुर और शिमला में, जबकि पोस्ट कोड 628 सीनियर साइंटिस्ट ड्रग्स की परीक्षा केवल हमीरपुर में सायंकालीन सत्र में होगी।

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से पंद्रह दिन पहले आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर चेक योर स्टेटस में जाकर भी अपनी परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है।

इसके अलावा प्रत्येक अभ्यर्थी को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा। अगर किसी कारणवश किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वह बताए गए परीक्षा केंद्र पर अपने आधार कार्ड की कॉपी और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें