फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी इंडिया कैंप में जाएंगे हिमाचल के ये सात खिलाड़ी

Thu, 08 Mar 2018 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/ बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी के इंडिया कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। महिला वर्ग में प्रियंका नेगी सहित पांच खिलाड़ियों और पुरुष वर्ग में अजय ठाकुर और विशाल भारद्वाज का चयन किया गया है। 

विज्ञापन


महिला वर्ग का इंडिया कोचिंग कैंप भारतीय खेल प्राधिकरण के गांधीनगर (गुजरात) परिसर में 15 मार्च से 14 अप्रैल तक होगा। पुरुष वर्ग का कोचिंग कैंप उपरोक्त तिथि को ही हरियाणा के सोनीपत में लगेगा। 

महिला वर्ग में प्रियंका नेगी के अलावा कविता ठाकुर, ललिता ठाकुर, ज्योति और निधि शर्मा का चयन हुआ है। इस एक महीने के कोचिंग कैंप के बाद भारतीय कबड्डी टीमों का चयन किया जाएगा। जो 18वीं एशियन गेम्स 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
विज्ञापन


एशियन गेम्स इस बार जकारता में होनी प्रस्तावित हैं। उधर, हिमाचल कबड्डी संघ के महासचिव एवं कोच रत्नलाल ठाकुर ने कहा कि यह पहला मौका है कि सूबे से दोनों वर्गों में सात खिलाड़ियों का चयन इंडिया कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। उम्मीद है कि सभी खिलाड़ियों का चयन अब भारतीय टीमों में हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें