हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नवंबर 2019 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम इस सप्ताह घोषित करेगा। टेट परिणाम घोषित करने को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वैसे तो तीन से चार दिनों का समय रखा है। प्रदेश के लगभग 57 हजार अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने नवंबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा के सभी आठ विषयों की उत्तर कुंजी सात दिसंबर को जारी की थी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी को लेकर कोई आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 14 दिसंबर तक का समय दिया था।