फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड की किताबें नहीं पढ़ाईं तो रद्द होगी मान्यता

Wed, 07 Apr 2021 11:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्धारित पाठ्य पुस्तकों को अगर निजी स्कूल नहीं पढ़ाते हैं तो उनकी संबद्धता रद्द कर दी जाएगी। बोर्ड की ओर से निर्धारित पुस्तकें ही बच्चों को पढ़ाने के निर्देश निजी स्कूल प्रबंधन को दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रदेश के सभी संबद्धता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान स्कूल शिक्षा बोर्ड से निर्धारित और प्रकाशित पाठ्य पुस्तकों, प्रायोगिक पुस्तकों को ही पढ़ाएंगे।

विज्ञापन


पहली से लेकर जमा दो कक्षा तक वाणिज्य संकाय को छोड़कर अन्य सभी विषयों की पाठ्य पुस्तकें बोर्ड की ओर से मुद्रित की गई हैं। पुस्तकें स्कूल शिक्षा बोर्ड के पुस्तक वितरण, मार्गदर्शन केंद्र और बोर्ड से पंजीकृत पुस्तक विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें