हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं का संचालन अप्रैल से शुरू होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए समस्त स्कूल अपने-अपने अधीनस्थ कार्यरत दसवीं तथा जमा दो कक्षाओं के समस्त विषयों के पात्र प्रवक्ता/अध्यापक जो कि नियमित सेवा में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव रखते हों एवं अनुबंध आधार, पीटीए, एसएमसी सेवा अध्यापक जो कम से कम चार वर्ष अध्यापन का अनुभव रखते हों, ऐसे सभी अध्यापकों का डाटा बोर्ड को उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने बताया कि सूची ई-मेल के माध्यम से 31 मार्च तक बोर्ड को प्रेषित की जाए।