हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को आठवीं, दसवीं और जमा दो परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित किया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर 2020 में संचालित की गई आठवीं (एसओएस), दसवीं (नियमित और एसओएस) और जमा दो (नियमित-एसओएस) का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण परिणाम परिणाम सोमवार को निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। परीक्षार्थी अधिक जानकारी के बोर्ड कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।