तकनीकी विवि हमीरपुर कैंपस में इस सत्र से छह स्कूल चलेंगे। इसमें स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, स्कूल ऑफ इन्वायरमेंट साइंसिज, स्कूल ऑफ आयुर्वेद और स्कूल ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसिज शामिल हैं। पांच स्कूलों में 30-30 सीटें होंगी। जबकि एमटेक कंप्यूटर साइंस विभाग में 18 सीटों के साथ इस सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी।
प्रदेश तकनीकी विवि के कुलसचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि विवि के कुलपति के प्रयासों से इस सत्र से हमीरपुर कैंपस में छह स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। रावमापा बाल स्कूल भवन में अस्थायी तौर पर कक्षाएं शुरू होंगी। बाद में इसे दडूही में बन रहे नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। प्रत्येक विभाग में 30-30 सीटें होंगी।