स्टोर कीपर की परीक्षा देकर बाल स्कूल से बाहर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से स्टोर कीपर और डाटा एंट्री ऑपरेटर की लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। दोनों पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 93 सेंटर बनाए गए। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।
स्टोर कीपर पोस्ट कोड 872 में सात पदों को भरने के लिए 13 हजार 585 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इसके लिए प्रदेश भर में 66 सेंटर बनाए गए। ये परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई। जबकि, शाम को डाटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट कोड 868 में एक पद को भरने के लिए 5 हजार 209 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी हुए थे।
यह परीक्षा भी दो से चार बजे तक प्रदेश के 27 सेंटरों में ली गई। बाल स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि बाल स्कूल हमीरपुर में सुबह के सत्र में स्टोर कीपर की लिखित परीक्षा के लिए 520 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
इनमें से 256 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 264 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। शाम को डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा में 420 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 220 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे।