फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: साक्षात्कार में मांगा पुराना आईआरडीपी प्रमाण पत्र

Wed, 16 Oct 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। मंगलवार से कांगड़ा जिला में कांस्टेबल भर्ती के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार शुरू हुए। पहले दिन पुलिस विभाग ने सामान्य वर्ग (आईआरडीपी) 45, सामान्य वर्ग से (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित) 40, पुरुष अन्य पिछड़ा वर्ग (आईआरडीपी) के 49 और पुरुष अनुसूचित जाति (आईआरडीपी) के 45 न्यूनतम अंक हासिल करने वाले 82 अभ्यर्थियों को बुलाया था। इनमें से 80 अभ्यर्थियों ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उपस्थित दर्ज करवाई। इसके अलावा साक्षात्कार के लिए पुलिस विभाग ने बॉल पैन और क्लिप बोर्ड भी मांगा है, इसकी कोई जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


मंगलवार को लगभग सभी अभ्यर्थी आईआरडीपी के नए प्रमाण पत्र साक्षात्कार के लिए साथ लाए थे, लेकिन दस्तावेज जांच कर रही समिति ने पुराने आईआरडीपी का प्रमाण पत्र मांगा, जिसे अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किया था। जिसे कई अभ्यर्थी साथ नहीं लाए थे। इसके बाद पुलिस विभाग ने उन्हें शाम पांच बजे तक आईआरडीपी का पुराने प्रमाण पत्र लेकर साक्षात्कार में उपस्थित होने का फरमान जारी किया।

ऐसे में कई अभ्यर्थी सकते में आ गए, इनके पास पुराना आईआरडीपी प्रमाण पत्र नहीं था। दिनभर एसपी कार्यालय परिसर से अपने-अपने दोस्तों और परिजनों के माध्यम से प्रमाण पत्र के लिए जुगाड़ करते दिखे। अब 80 में से कितने अभ्यर्थियों को बाहर किया है, इस पर पुलिस विभाग मौन है। बताया जा रहा है कि लगभग 20 अभ्यर्थियों के पास आईआरडीपी का पुराना प्रमाण पत्र नहीं था। 
विज्ञापन


उधर, डीआईजी संतोष पटियाल और एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन से फोन से संपर्क किया, तो उन्होंने फोन उठाना ही उचित नहीं समझा। एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने कहा कि पहले दिन 82 में से 80 अभ्यर्थी उपस्थित हुए हैं। प्रमाण पत्र के कारण कितने अभ्यर्थी बाहर हुए हैं, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

यह है पूरा मामला
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2019 तक थी। सभी अभ्यर्थियों ने इससे पहले ही आईआरडीपी का प्रमाण पत्र बनाया था, इनकी समय अवधि छह महीने तक होती है। ऐसे में सभी अभ्यर्थी व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए नए आईआरडीपी प्रमाण पत्र लेकर आए थे, जिन्हें पुलिस विभाग की साक्षात्कार समिति ने नकार दिया। इसके बाद पूरा दिन अभ्यर्थी पुराने आईआरडीपी के प्रमाण पत्र के लिए भटकते रहे। 

आज होगा 88 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
बुधवार को सामान्य वर्ग पुरुष के अनारक्षित के 88 अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। 17 अक्तूबर के लिए इसी वर्ग से 89 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं। अब सुबह के समय को आठ से सात बजे कर दिया है। अभ्यर्थियों को सात बजे एसपी कार्यालय पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें