उन्होंने बताया कि मंडी जिला का चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी गोपाल झिल्टा व देवी दत्त तनवर, कुल्लू में चेतराम ठाकुर व मोहन सिंह, शिमला में एनआर ठाकुर व जगत सिंह नेगी, कांगड़ा में नंदलाल व रमेश राणा, सिरमौर में देवेंद्र शर्मा व राजेंद्र चौहान, हमीरपुर में राजेंद्र ठाकुर व नरेश ठाकुर, सोलन में
देवेंद्र चौहान व विनोद कुमार, किन्नौर में बृजलाल व दिनेश शर्मा, चंबा में मदन राणा व अजय खट्टा, लाहुल-स्पीति में आशु गोयल व मेघ सिंह को नियुक्त किया गया है। चुनावों पर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर नजर रखेंगे।
जिला स्तर के चुनाव होने के बाद प्रदेश के चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल से पहले महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।