फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, नवंबर में होगी डीएलएड परीक्षा

Tue, 22 Sep 2020 04:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में डीएलएड के हजारों अभ्यर्थियों की परीक्षा नवंबर माह में होगी। सरकार की ओर से परीक्षा करवाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इससे पहले परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा नवंबर माह में करवाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों की मांग पर समग्र शिक्षा अभियान की ओर से सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बीते दिनों ही इन परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा करते हुए मार्च-अप्रैल 2021 में करवाने की बात कही गई थी। अभ्यर्थियों की मांग पर दोबारा से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था।

प्रदेश के सभी जिलों में स्थित सरकारी शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों सहित 28 निजी संस्थानों में डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन की पढ़ाई करवाई जा रही है। जेबीटी की जगह अब डीएलएड ने ले ली है। प्रारंभिक कक्षाओं को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को डीएलएड अनिवार्य है।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड नवंबर में करीब 4500 अभ्यर्थियों की परीक्षाएं लेगा। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि डीएलएड की परीक्षा नवंबर माह में ली जाएगी। सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। करीब 4500 अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें