नौ माह तक चले प्रशिक्षण कोर्स को विभाग ने दो हिस्सों में बांटा है। इसमें दो बार ही लिखित परीक्षा भी करवाई जाती है। आरटीसी कोर्स के 19वें दस्ते का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है।
डरोह आरटीसी कोर्स के 19वें दस्ते में द्वितीय वाहिनी सकोह के आरक्षी जवान रोहित कुमार इस बार ऑल राउंड प्रथम रहे हैं। रोहित ने आंतरिक और बाहरी विषयों में कुल 2200 अंकों में से 1833 अंक हासिल किए हैं। रोहित मूल रूप से चंबा जिले के रहने वाले हैं।
वे धर्मशाला सेकेंड आईआरबीएन में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, तृतीय आईआरबीएन पंडोह मंडी के आशीष ठाकुर और 5वीं आईआरबीएन बस्सी की प्रियंका देवी दोनों ने 1734 अंक हासिल किए हैं। ललिता कुमारी 5वीं आईआरबीएन ने 1718 अंक हासिल किए हैं।