1063 पदों के लिए चल रही सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम आने के बाद अब 30 सितंबर से पुलिस मुख्यालय साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करेगा। मुख्यालय ने सभी जिलों की भर्ती कमेटियों के चेयरमैनों को निर्देश दिए हैं कि वे जिलों में टेस्ट शेड्यूल जारी कर दें।